कोरबा हसदेव दर्री बांध से हटा रहे जलकुंभी की मोटर पंप हुई जाम



Trinetra Times कोरबा अंचल के हसदेव दर्री बांध से हटा रहे जलकुंभी के एचटीपीपी संयंत्र की पाइप में फंसने के कारण मोटर पंप जाम हो गया और इस कारण एचटीपीपी संयंत्र की एक नंबर की इकाई को बंद करनी पड़ी। इधर बॉयलर ट्यूब लीक से डीएसपीएम पॉवर प्लांट की एक इकाई उत्पादन से बाहर हो गई। दोनों ही संयंत्रों की उत्पादित बिजली से राज्य उत्पादन कंपनी प्रदेश की घरेलू बिजली जरूरतें पूरा करती है। फंसे जलकुंभी को हटाकर एचटीपीपी संयंत्र की बंद इकाई को फिर से चालू कर लिया गया, वहीं डीएसपीएम पॉवर प्लांट के बंद एक इकाई को फिर से उत्पादन में लाने इंजीनियरों की टीम सुधार कार्य में जुटा रहा।
1340 मेगावाट क्षमता का एचटीपीपी संयंत्र को पानी की जरूरतें हसदेव दर्री बांध से होती है। इन दिनों हसदेव दर्री बांध में फैले जलकुंभी को हटाने सफाई कराई जा रही है। एचटीपीपी संयंत्र की 210 मेगावाट की इकाई के कूलिंग वाटर का स्टीम कंडेनशर को ठंडा करने लगा मोटर पंप बुधवार को जाम हो गया। इसके कारण एचटीपीपी की एक नंबर की इकाई को बंद करनी पड़ी। जलकुंभी की सफाई के बाद मोटर पंप चालू कर बिजली यूनिट से उत्पादन शुरू किया गया। बॉयलर ट्यूब लीक होने से डीएसपीएम पॉवर प्लांट की 250 मेगावाट की एक नंबर इकाई से उत्पादन बाधित हो गया है। इंजीनियरों की टीम सुधार कार्य में जुटा है।

