February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार उत्तराखण्ड से प्रशिक्षित छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध चिकित्सक लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव, नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्रनारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे।*

*अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंसक्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 10 मई 2024 शुक्रवार को पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही में प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित है।*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंसक्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन दिनाँक 10 मई 2024 शुक्रवार को पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही में प्रातः 10 से 2 बजे तक किया गया है। शिविर के विषय मे पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही के संचालक जोखुलाल गुप्ता ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार उत्तराखण्ड से प्रशिक्षित छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध चिकित्सक, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्रनारायण शर्मा जो कि स्वयं हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव रखते हैं अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। शिविर मे मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच निःशुल्क करने के साथ-साथ शुगर की परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जाएगी। साथ ही शिविर में आये मरीजों को स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी स्वास्थ्य पत्रिका भी निशुल्क प्रदान की जायेगी। पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही के संचालक जोखुलाल गुप्ता ने अंचलवासियों से अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आयोजित इस विशेष निशुल्क मधुमेह जांच, चिकित्सा,परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर का लाभ उठाने हेतु, पंजीयन कराने एवं अन्य जानकारी हेतु मो.नंबर 9424151248 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.