July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अंचल में चली आंधी और बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात 10 बजे के बाद कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन कई क्षेत्रों में रात 1 से 2 बजे के बीच बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। वहीं पोड़ीबहार, सीएसईबी हास्पिटल कालोनी क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। बालको क्षेत्र में भी पूरी रात आपूर्ति बंद रहने से लोग भीषण गर्मी से त्रस्त रहे। आंधी चलने के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ धराशयी होकर खंभे व तार में गिर गए थे, जिससे विद्युत तार टूटे थे जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.