July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल  वनमंत्री केदार कश्यप ने की घोटिया, नारायणपाल, सुधापाल, रतेंगा, सोनारपाल, चपका, करंदोला शक्तिकेंद्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठककर 14 अप्रैल को जारी घोषणापत्र की तारीफ की
उन्होंने कहा भाजपा का संकल्प पत्र को आदिवासियों के विकास का लिखित दस्तावेज है। मंत्री कश्यप ने कहा कि भाजपा ने सदैव ही जनजाति समाज को प्राथमिकता में रखा है। पिछले 10 वर्षों में हमने इसके कई उदाहरण देखें चाहे नए एकलव्य स्कूलों की स्थापना हो, 12 जनजातियों के स्वरात्मक एवं मात्रात्मक त्रुटि को दूर कर उन्हे आरक्षण के लाभ दिलवाना हो, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी, मोबाइल टावर, साफ पेयजल, आवास एवं आदिवासियों के विरासत को संरक्षित करने का काम भाजपा ने किया है।

आज जारी किए गए संकल्प पत्र में 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करने का संकल्प, कुपोषण सिकलसेल का उन्मूलन का संकल्प, PVTGs के सर्वांगीण विकास के लिए 24000 करोड़ रुपए का निवेश, 20 लाख रुपए तक आसान मुद्रा लोन, लघुवनोपजो का उचित दाम एवं प्रोत्साहन साथ ही आदिवासी विरासत एवं संस्कृति को संरक्षित करने के कई संकल्प आदरणीय प्रधानमंत्री के गारंटीपत्र में लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा इन संकल्पों को गांव गांव घर तक पहुंचाएं।

साथ ही उन्होंने यह भी जनता तक पहुंचाने की अपील की कि पिछले 3 महीने में भाजपा ने कैसे अपने आधी से अधिक गारंटियों को पूरा किया। चाहे 5500 रुपए तेंदूपता कर कीमत हो, महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए की राशि देना हो, किसानों को बोनस, 50 परिवारों के लिए नल जल कनेक्शन प्रति माह 400 यूनिट तक के बिजली के लिए आधा दाम जैसे कई निर्णयों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.