July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2024-25 हेतु मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा का चुनाव 07 अप्रैल को होटल महाराजा में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष विकास मित्तल, उपाध्यक्ष सनी मित्तल, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल (चीनू) को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रियम अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने नए अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण कराया। चुनाव उपरांत विजय हुए प्रत्याशियों को बधाई प्रेषित की गई।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी निर्देशक नीरज अग्रवाल, भूतपूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, सचिव अक्षय अग्रवाल कोषाध्यक्ष अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिनके द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन पर नए पदाधिकारी को बधाई प्रेषित किया गया। नए अध्यक्ष विकास मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि जिस प्रकार मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा द्वारा निरंतर जनहित समाजसेवी कार्य किया जाता रहा है उसे हम लगातार करते रहेंगे और अपनी शाखा का नाम राष्ट्र व प्रदेश स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.