February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


👉कोरबा शहर के विभिन्न वार्डो में नुक्कड़ सभा में हुए शामिल

त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय अपनी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए धुंआधार प्रचार प्रसार करने में लगी हैं उनके साथ पार्षद नरेंद्र देवांगन भी प्रचार कर रहे हैं.

नरेंद्र देवांगन भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद हैं, उन्होंने भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के साथ शहर के विभिन्न वार्ड जैसे खरमोरा, दादर खुर्द, पोड़ीबहार, कोहडिया में नुक्कड़ सभा की.

इस अवसर पर सभा में आम जनता को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री देवांगन ने कहा की ये हमारे कोरबा का सौभाग्य है कि केंद्रीय नेतृत्व हमारे कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी हैं, सरोज दीदी जैसा सशक्त नेतृत्व कोरबा को मिलने जा रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार ने ही कोरबा शहर के पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या को आज पूरी तरह से समाप्त कर घर घर नल कनेक्शन दिया है। आज से 10 वर्ष पूर्व कोरबा से जुड़ी एक भी हाईवे फोरलेन सड़क नहीं थी। मोदी जी ने कटघोरा से बिलासपुर, अंबिकापुर मार्ग और अब चांपा व कोरबा से बिलासपुर तक की फोरलेन सड़क निर्माण अंतिम चरण पर है.
उन्होंने कहा कांग्रेस की सांसद ने कोरबा को सिर्फ ठगने और लूटने का काम किया है। विकास की एक नीव तक नही रखी। पांच साल से कोरबा की सांसद को सब जनता सबक सिखाने के लिए आतुर है। सरोज दीदी के जीतने से कोरबा का चंहुमुखी विकास होगा। राज्य सरकार से विकास के लिए फंड केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लाएंगे और केन्द्र से विकास के लिए स्वीकृति सरोज दीदी लाएंगी. नुक्कड़ सभा में वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.