February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* 02 कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार चौकी मानिकपुर पुलिस की टीम को शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफ़ेद ऐक्टिवा में पोंडीबहार से रवि शुक्ल शंकर नगर की तरफ़ आ रहा है, उस गाड़ी के डिक्की में गाँजा है। उक्त सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर उक्त एक्टिवा की डिक्की में रखे 40 ग्राम गाँजा को बरामद किया। उक्त गाँजा के संबंध में पूछने पर बताया गया कि वह पौड़ीबहार के ऑटोड्राइवर के कहने पर उक्त गाँजा को खरमोरा निवासी के पास से ला रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल टीम रवाना कर उसे भी पकड़ा गया और उसके मेमोरेंडम के आधार पर उससे 3 किलोग्राम गाँजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। उन्हें चौकी मानिकपुर में 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.