February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से प्रस्तावित कक्ष का किया निरीक्षण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कोरबा लोकसभा नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में अधिकारियों की टीम निर्वाचन में आवश्यक व्यवस्था हेतु लगाई गई है। चूंकि कलेक्टोरेट में ही नामांकन की प्रक्रिया संचालित होगी। इसलिए यहां नाम-निर्देशन के लिए कक्ष निर्धारित करने के साथ ही नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों, प्रस्तावकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रवेश हेतु रूट तय किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के प्रवेश तथा नामांकन को लेकर कोरबा जिला कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने चिन्हित स्थानों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने नामांकन फार्म बिक्री, अभ्यर्थियों के प्रवेश, मीडिया हेतु आवश्यक व्यवस्था, चिन्हांकित स्थानों पर बैरिकेटिंग, सूचना पट्टिका और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े तथा सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.