February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तो रोहन गुप्ता ने बहुत ही तार्किक और मार्मिक उत्तर दिया

त्रिनेत्र टाईम्स  कांग्रेस में रहकर मुझे और मेरे परिवार को यह लगने लगा था कि में हिन्दू हूँ कि नही हूँ हम अपने त्यौहार उस उमंग और उत्साह से नही मना पा रहे थे जैसे कालोनी के दूसरे लोग मना रहे थे जिस दिन कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया उस दिन पूरी कालोनी के लोग उत्साह से जश्न मना रहे थे तो मेरा परिवार दरवाजा बंद कर घर के अंदर बैठे थे राम नवमी पर ज़ब पूरा देश उमंग में रहता हे तो हम मायूस घर पर बैठे रहते थे करोना काल में ज़ब पूरी कालोनी दिए जलाकर और बर्तन बजा कर करोना से मुक्ति की प्रार्थना कर रहे थे तब भी मेरा परिवार खिड़कियों से उन्हें निहार रहा था. पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक पर ज़ब पूरा भारत गौरवान्वित महसूस कर रहा था तब भी हम घुटघुट कर कमरों में बंद थे धारा 370 हटने पर पूरी कालोनी जश्न मना रही थी तो में और मेरे बच्चे ड्राइंग रूम में बंद थे और सबसे ज्यादा आहत करने वाली बात तो पिछली 22 तारीख को ज़ब पूरा भारत तो छोड़ पूरी दुनिया राम मय होकर राम मंदिर के उद्धघाटन समारोह में शिरकत कर रही थी तो में और मेरा परिवार अत्यंत मायूसी में उन्हें निहार रहे थे पर कांग्रेसी होने के नाते उनके साथ शिरकत नही कर सकते थे।

ऐसे पिछले दस साल में अनगिनत मोके आये ज़ब हमें अपने आप से पूछना पड़ता था कि हम हिन्दू हे क़ी नही हे कांग्रेसी विचारधारा हमें धीरे धीरे धर्म विरोधी तो बना ही रही थी तो कहीं ना कहीं हम देश विरोधी भी बनते जा रहे थे क्योंकि हमें हर उस अच्छे कार्य का विरोध करना था जो मोदी सरकार कर रही थी

बस मेरे कांग्रेस छोड़ने का सिर्फ यही कारण हे लगता हे अब हम फिर से हिन्दू हो गए हे अब में भी अपने कालोनी वासियों के साथ अपने हर त्यौहार को पूरे हर्ष के साथ मना पाऊँगा ॥

हर स्वाभिमानी कांग्रेसी का दर्द!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.