July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता के शक्ति केन्द्र से प्रारंभ

त्रिनेत्र टाईम्स   कोरबा (कुसमुंडा) 1 अप्रैल 24। भारतीय जनता पार्टी के बूथ संकल्प अभियान के तहत कल रविवार को वार्ड क्रमांक 61 आदर्श नगर कुसमुंडा के शक्ति केन्द्र 61 में हर घर झंडा लगाकर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट की अपील प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले और बांकि मोगरा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले के नेतृत्व में कल रविवार को बाकी मोंगरा मंडल के महामंत्री मनीष मिश्रा , शक्ति केन्द्र प्रभारी संतोष राठौर के साथ वार्ड क्रमांक 61 के आदर्श नगर कुसमुंडा में सभी के घरों घर में झंडा बांधा जा रहा है। भाजपा के पक्ष में वोट को लेकर लोगो से अपील भी की जा रही है की लोकसभा में सरोज पांडेय को वोट करें। झंडा अभियान से एक माहौल बन रहा है कालोनी में। झंडा अभियान में उनके साथ मुकुल कर्ष , विकेश झा , गुरुदीप सिंह , केपी पाटले , सालिक राम दुबे , रितेश कुमार , महिला मोर्चा से सरीता सिंह , गंगा रेड्डी , जया त्रिवेदी , लक्ष्मी मरकाम , सविता गभेल , रमा बाई , उर्मिला साहू , सुनीता नागले , संगीता , शुशीला , हेमलता सहित भाजपा एससी मोर्चा सहित महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.