बूथ स्तर पर भाजयुमो लगाएगी युवा चौपाल,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने ली विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक*



त्रिनेत्र टाईम्स *कोरबा/पाली :-* पाली तानाखार विधानसभा के मुख्य कार्यालय में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्ष महामंत्री की बैठक ली और आगामी कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से बूथ स्तर तक करने निर्देशित किया,ज्ञात हो की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जोर शोर से लग गए है और ऐसे में भाजयुमो को बूथ स्तर पर युवा चौपाल लगाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जो आगामी 6 अप्रैल तक पूर्ण करना है,

जिसके लिए सभी पदाधिकारी बूथों का विभाजन कर युवा चौपाल लगाएंगे और सभी युवाओं तक भाजपा की रीति नीति और मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को युवाओं तक पहुंचाएंगे साथ की युवाओं से सुझाव भी लेंगे, वर इसी युवा चौपाल कार्यक्रम को प्रभावी बनाने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत विधानसभा के चुनाव कार्यालय पहुंचे। रवि भगत ने प्रत्येक बूथ में 50 – 50 युवाओं की बैठक लेने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया, साथ की कहा है कोरबा क्षेत्र को इस बार सरोज दीदी के रूप में प्रभावी नेतृत्व मिलने जा रहा है जिससे अब क्षेत्र का तेजी से विकास होगा, इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,प्रदेश महामंत्री भाजयुमो अंकित जायसवाल,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग,भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल,भाजयुमो प्रदेश सदस्य आशुमल गर्ग,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रंजू यादव,विवेक मारकंडे,मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल,भाजयुमो जिला मंत्री राजा डिक्सेना,गंगा पटेल,जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव,मनोज डिक्सेना,विशाल मोटवानी,संदीप प्रजापति,रितेश जायसवाल,योगेश श्रीवास्तव,रूपेश कुमार,कुंदन दीवान,नरेंद्र राज,मंगेश सिंह,विश्वनाथ साहू,मनोज मन्नेदार,शंभू शरण सिंह,लक्ष्मी कांत तिवारी,प्रिंस तिवारी,सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

