कोरबा डीजे साउंड संघ गठित



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत विकासखंड पोंडी-उपरोड़ा मुख्यालय में समस्त डीजे संचालकों द्वारा शासन के द्वारा निर्धारित मापदंड के तहत एक आवश्यक बैठक रख डीजे साउंड संघ गठित किया, जहां सर्वसम्मति से राजेश मरावी ग्राम दमउकुंडा को निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। छोटू डीजे तानाखार को सचिव एवं खालिद डीजे गुरसिंया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जहां अब से संघ द्वारा निर्धारित भाड़ा रकम दर पर बुकिंग तय किया जाएगा एवं सभी सदस्यों द्वारा संघ कि नियमावली का पालन करना तथा सदस्यता शुल्क के साथ घोषणा सह शपथ पत्र भरकर संघ कि निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता लेना होगा। संघ विरोधी काम करने पर निष्कासित अथवा दंड जुर्माना का प्रावधान रहेगा। मुख्य पदाधिकारीयों के साथ-साथ सहयोगी पदाधिकारी भी बनाया गया, जहां उमेश डीजे मोरगा तथा अखिलेश डीजे कछार को उपाध्यक्ष बनाया गया। सहायक सचिव विश्राम कंवर नानलेपरा एवं विकास डीजे कोनकोना को बनाया गया। मुख्य सलाहकार के रूप में लक्ष्मी नारायण सिंह कंवर टेंट हाउस एवं साउंड सर्विस पोंडी उपरोड़ा तथा रामेश्वर उदय मानिकपुर व कृष्णा डीजे चोटिया को बताया गया है।

