कोरबा अग्रवाल सभा चुनाव के लिए 912 सदस्यों की सूची हुई जारी



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अग्रवाल सभा के चुनाव 2024-26 के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अग्रवाल सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी छेदीलाल अग्रवाल ने बताया की चुनाव में 7 पूर्व अध्यक्ष, 13 संरक्षक सदस्य, दो आजीवन सदस्य व 890 सदस्य कुल 912 सदस्य मतदान करेंगे। 31 मार्च 2024 को नामांकन होगा। इसी दिन स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद बचे हुए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। आपसी सहमति न होने पर 2 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया अग्रसेन भवन में संपन्न होगा।

