July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* शाम को मरीज पहुंचा तो मोबाइल टॉर्च की रोशनी में होता हैं इलाज
* परीक्षा की तैयारी भी लालटेन के भरोसे
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवाओं और अंधड़ जैसी विपरीत मौसमी परिस्थिति तो बाद में निर्मित हुई है, पर बिजली गुल की परेशानी को आज आज पूरे छह दिन बीत गए हैं। इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी बिजली विभाग ने व्यवस्था दुरुस्त करने यथोचित कार्यवाही तो दूर, आखिर इस स्थिति की वजह क्या है, कोई यह जानने की जहमत उठाने भी नहीं पहुंचा है। इस समस्या के चलते लेमरू अस्पताल, सरकारी स्कूल, हास्टल मंडी में लाइट नहीं जल रही है। इसका खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों, पढ़ने-लिखने वाले बच्चों और वक्त बे वक्त अपने काम से आने-जाने वाले साइकिल और पैदल राहगीरों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
इन दिनों बदली-बारिश की विपरीत दशा भी देखने को मिल रही है। बादलों की वजह से सूरज की रोशनी बराबर नहीं मिल रही और गांव में लगे सोलर पैनल भी मौसम के कारण ठीक से नहीं चल पा रहा हैं। इस वजह से कारण लेमरु अस्पताल में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में काफी दिक्कतें महसूस की जा रही हैं। इसके साथ ही लेमरु में रहकर क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे कर्मियों को बिना बिजली विहिन अव्यवस्था में निवास करने में भी दिक्कतें हो रही हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.