July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के ग्राम अमलडीहा के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई की कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए बूचड़खाना ले जाने हेतु लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना कटघोरा के पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 06 व्यक्ति जिला जशपुर और 03 व्यक्ति जिला कोरबा के रहने वालो को मवेशियों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया, जिनके द्वारा 26 नग गाय, 02 बछड़ा और 03 बैल को मारते-पीटते ले जाते मिलने पर पशुओं के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया।
उनके द्वारा मवेशियों को बूचड़खाना ले जाना बताने पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 06, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.