February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* नशे का सामान बेचने ढूंढ रहे थे ग्राहक
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  जानकारी के अनुसार नशीली दवा बेचने के फिराक में घूम रहे तीन युवको को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से भारी मात्रा में नशीली टैबलेट बरामद किया गया है।
बताया जा रहा हैं की कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीले दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त करने पर थाना प्रभारी कोतवाली मोतीलाल पटेल व साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कोरबा अंचल के अग्रसेन चौक के पास तीन संदिग्ध लड़के भारी मात्रा में अवैध व प्रतिबंधित नशीली दवा को घूम-घूम कर बिक्री कर रहे है। इस सूचना पर टीम के द्वारा मौके पर घेराबंदी कर अग्रसेन चौक में कथित आरोपीगण के कब्जे से अवैध एवं प्रतिबंधित टैबलेट Pyeevon spas plus 240 नग, Nitrazepam 98 नग कुल 338 नग टैबलेट, 5400 नगदी एवं तीन नग मोबाइल जप्त कर धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से उनके विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली मोतीलाल पटेल, उप निरीक्षक नागेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह, साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी, प्र आर गुनाराम सिंह, चंद्रशेखर पांडे, आरक्षक आलोक टोप्पो, रामधन पटेल, चंद्रकांत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.