कोरबा आई.टी. कोरबा महाविद्यालयीन कर्मचारियो ने सुश्री सरोज पांडेय से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय इन दिनो कोरबा लोकसभा में सांसद उम्मीदवार हेतु जन संपर्क कर रही हैं। इसी बीच आई.टी. कोरबा महाविद्यालयीन कर्मचारी वर्ग भी उनसे मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। विधानसभा चुनाव में भाजपा मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा घोषणा पत्र में कॉलेज के शासकीयकरण के विषय अंकित किये गये थे, अब लोकसभा प्रत्याशी सुश्री पांडेय से पुन: मिलकर उक्त विषय हेतु ज्ञापन सौंपा। साथ ही केंद्र सरकार की नये योजना के तहत् कॉलेज को CIT (सी.आई.टी) में परिवर्तित करने की बात की। सुश्री सरोज पांडेय ने उन्हें आश्वस्त किया हैं कि घोषणा पत्र में जब विषय आ गयी है, तो अवश्य पूर्ण किये जायेंगे।

