February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल***   भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की जनहित नहीं परिवारहित कांग्रेस की निति एवं परंपरा रही है इसलिए कांग्रेस की राजनीती राष्ट्रिय,प्रदेश से लेकर जिला तक एक ही परिवार के इर्द गिर्द रहती है | श्री गुप्ता ने कहा की अगर जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होती तो विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना नहीं करना पड़ता उस परिवार को जिसने कयी दशकों तक सत्ता में रहते हुए भी जनता का नहीं पर सिर्फ परिवार का विकास किया जिसके परिणाम के तहत कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता अपने आप को छला हुआ मह्सूस करते हुए पूरे चुनाव में गायब रहे | श्री गुप्ता ने कहा की दंतेवाड़ा-बचेली सड़क पर जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ओछी राजनीती कर रही है शायद वे भूल गयी है की यह निर्माणाधीन सड़क कांग्रेस के सरकार के समय से ही बन रही है,भाजपा सरकार बनते ही कार्य में तेजी लायी गयी,चक्काजाम सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए एक राजनीतिक टूल किट है जो नाकाम सबित्त होगा | श्री गुप्ता ने कहा की लगातार विधायक चैतराम सड़क निर्माण में तेजी लाने प्रयासरत है और जल्द ही सड़क बन कर तैयार दिखेगी साथ ही रेलिंग भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बना जिसका जनता की आवाज बन कर भाजपा ने लगातार विरोध भी किया पर भ्रष्टाचार,अहंकार और निजी हित में मग्न कांग्रेस के किसी नेताओ को नहीं दिखा |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.