September 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** देवपहरी/डीडासराई। बाबा विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वनांचल क्षेत्र में आस्था, उत्साह और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई से लेकर गढ़ उपरोड़ा के बहेरा तक ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने गांवों की शाम को दीपों की रोशनी से रोशन कर दिया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन में सहभागिता निभाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
डीडासराई के सार्वजनिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी जुटे। बाबा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ ही ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। दीपों की कतारों से सजा परिसर ग्रामीण एकजुटता और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अमृतलाल राठिया, बंधन सिंह कंवर, सचिव दिनेश कुमार, राजाराम कंवर और मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बहेरा में भी रोशन हुआ गांव, जनभागीदारी ने बढ़ाई आयोजन की रौनक
इसी क्रम में गढ़ उपरोड़ा के बहेरा में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कौशिल्या कंवर की गरिमामय उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी ग्रामीणों ने उत्साह के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। संकुल प्रभारी संजय चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रमिला मंझवार, सहायिका संगीता कंवर, फूल बाई, संतोषी, शिव, विश्वनाथ कंवर, मौसम कंवर और जयकरण सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
पारा-मोहल्लों तक पहुंची दीपों की रोशनी
क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के पारा-मोहल्लों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम मनाया गया। ग्रामीणों ने अपने-अपने स्तर पर दीप जलाकर सहभागिता निभाई। इससे वनांचल के गांवों में एक साथ उत्सव और सामूहिक भागीदारी का माहौल बना।
विश्वकर्मा जयंती की आस्था और ‘आशीर्वाद का दीया’ की रोशनी के बीच मनाया गया यह आयोजन गांवों में उत्साह, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता की तस्वीर प्रस्तुत करता नजर आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.