September 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  जवाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों के प्रति सम्मान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आदिवासी सेवा सहकारी समिति जवाली पंजीयन क्रमांक 3054 में विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम सात बजे आयोजित इस कार्यक्रम में समिति परिसर रंगोली और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित ग्रामीणों और सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, विकास और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान परिसर में आकर्षक रंगोली सजाई गई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जयकारों के बीच ‘निष्ठा, लगन और परिश्रम’ की भावना को अभिव्यक्त करने वाला गीत भी प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।
ग्रामीणों ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहे लाभ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह आयोजन सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने वाला रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों का बूंदी के लड्डू से मुंह मीठा कराया गया।

 

आयोजन में प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह कंवर, पूर्व अध्यक्ष लखन सिंह तंवर, जगन पाटले, भाजपा मंडल जवाली के महामंत्री वीरेंद्र नामदेव, पंच महिपाल सिंह, पंच सतपाल सिंह, गणेश, नीरज कंवर, कृषक छत्रपाल सिंह, समार सिंह महुवा, ग्राम सरपंच दिलेश कुमार कंवर, लाला द्विवेदी, अयोध्या श्रीवास सहित समिति के कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।
समिति की ओर से प्रबंधक सुकदेव प्रसाद साहू, लेखापाल राजकुमारी साहू, ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद निषाद, लिपिक दीपक पटेल, भृत्य जनक राम कंवर एवं चौकीदार दिनेश कुमार केवट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत जवाली में भी सरपंच की उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.