अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल -चैतराम अटामी*




त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल भाजपा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से लगातार ग्रामीण छेत्रो का दौरा कर रहे है जिसके तहत आज वे भोगाम पहुंचे जहा उन्होंने ग्रामीणों तथा भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया,आलनार में स्कूल का निरिक्षण कर बच्चो से मुलाकात किया एवं फरसपाल में मेला में शामिल होकर देवी देवताओ के दर्शन के साथ ग्राम के वरिष्ठ,पेरमा,गायता व बीजेपी के कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया | भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह पुरे आत्मविश्वास के साथ लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा में भी अन्य राजनितिक दलों से अग्रणी रही और महेश कस्यप को बस्तर लोकसभा छेत्र से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, लोकसभा सदस्य उम्मीदवार घोषित होने के पश्चात महेश कश्यप बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने दंतेवाड़ा पहुंचे,विधायक चैतराम अटामी भी सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप के साथ माँ दंतेश्वरी के दर्शन एवं प्रचंड मत से जीत का आशीर्वाद लेने देवी दरबार पहुंचे थे | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की कि विधानसभा चुनाव में मुखरता और प्रखरता से भाजपा ने नारे लगाए और भाजपा के नारे को जनता ने स्वीकार किया,और आज जब लोकसभा का चुनाव हो रहा है तब पूरा देश एक ही नारा लगा रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार; अबकी बार 400 पार। श्री अटामी ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में ‘अऊ नई सहिबो बदल के रहिबो’ का नारा जनता ने स्वीकार किया, उसी तरह अबकी बार 400 पार का नारा जनता स्वीकार कर रही है।

