September 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  तिलाईडाड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम कोड़ियाघाट, पंचायत तिलाईडाड़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं और सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी रामकुमार तंवर की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व एवं सहभागिता में आयोजित कार्यक्रम में गांव के नागरिकों के साथ मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपों की रोशनी से कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर साहेब सिंह तंवर, रामकुमार तंवर, सुरेंद्र सिंह तंवर, चिंता राम मंझवार, गेंद राम यादव, गीता देवी तंवर, कमलेश्वरी मंझवार, कौशिल्या मंझवार और रमशिला मंझवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों की सहभागिता ने आयोजन को जनभागीदारी का स्वरूप दिया। ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया और सेवा, विकास एवं जनहित की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.