July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग की गयी। इसी कड़ी में 03 मार्च को थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गयी।
कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 18 प्रकरणों में लगभग कुल 30000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.