कोरबा एसईसीएल ने स्थापनाकाल से अब तक का सर्वाधिक उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर का बनाया कीर्तिमान








त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल ने जनवरी में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्थापना के बाद से किसी भी जनवरी माह का सर्वाधिक कोयला उत्पादन, प्रेषण एवं ओबीआर दर्ज किया गया है। जनवरी में एसईसीएल ने 19.74 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है। इसी तरह 16.35 मिलियन टन कोल का प्रेषण किया गया हैं।
जनवरी में ओबीआर का आंकड़ा 31.39 मिलियन क्यूबिक मीटर रहा। इसी तरह मानिकपुर खान ने पुन: कीर्तिमान स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 का कोयला उत्पादन लक्ष्य 52.50 का पीछा करते 50 लाख टन कोयले का उत्पादन कर लिया है। शेष 2.50 लाख टन समय से पहले ही प्राप्त कर समय से पहले लक्ष्य हासिल करने की परंपरा बनी रहेगी।
मानिकपुर के उपमहाप्रबंधक एच.के. प्रधान ने कहा कि मानिकपुर की कार्य संस्कृति का ही प्रतिफल है की यहां के श्रमिकों की लगन एवं मेहनत से ही समय से पहले उत्पादन लक्ष्य हासिल कर लेंगे, जिसका श्रेय मानिकपुर के समस्त अधिकारीयों तथा श्रमिकों को जाता है। प्रधान ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्पादन के साथ ही हमने अभी तक 49.45 लाख टन कोयला प्रेषण एवं 91.77 लाख क्यूबिक मीटर ओबीआर का निष्कासन भी किया और यह सब यहां के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम है। उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने में श्रमिक प्रतिनिधियों एवं ठेका श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
मानिकपुर के खान प्रबंधक जी.पी.कुम्हार ने भी सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए सभी के सामूहिक प्रयास से ही हमने यह लक्ष्य हासिल किया। मानिकपुर के सभी श्रमिक प्रतिनिधि एवं विभाग प्रमुख सभी के प्रति उपक्षेत्रीय प्रबंधक मानिकपुर ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।





