कोरबा एसईसीएल मानिकपुर के कोयला भंडारण में लगी आग







त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट एसईसीएल मानिकपुर के निजी भंडारण क्षेत्र के कोयला भंडारण में आग लग गई। कोयले की ढेर में धुआं देख राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने घटनाक्रम की संपूर्ण जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल के मानिकपुर का निजी भंडारण क्षेत्र रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के पास है। जहां भारी मात्रा में कोयले का भंडारण किया गया है। बताया जा रहा कि कोयला परिवहन के दौरान अधिभार कोयला एडजस्टमेंट कर कोयले का भंडारण किया गया है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने प्रयास किया।
जलते हुए कोयले को हटाने एसईसीएल का जेसीबी मशीन मंगाया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन के जरिए जलते हुए कोयले को साइड हटाया गया। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग कब और कैसे लगी इसकी जानकारी अप्राप्त है।





