कोरबा एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में सुरक्षा संबंधित फैमिली काउंसलिंग हुई आयोजित







त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट एसईसीएल गेवरा परियोजना में खान सुरक्षा संबंधित फैमिली काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गेवरा परियोजना के सयुक्त सलाहकार समिति के सदस्यों एवं गेवरा परियोजना के पिट सेफ्टी सदस्यों के परिवार के सदस्यों को खदान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें खदानों की विभिन्न उत्पादन संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया और खदानों के संभावित खतरों के बारे में बताया। उपस्थित कर्मियों के परिवार के सदस्यों को साइलो द्वारा रेक लोडिंग का अवलोकन, डंपर, डोजर, शोवेल, ड्रिल और ग्रेडर के संचालन के बारे में व्यू प्वाइंट से जानकारी दी गई।
परियोजना सुरक्षा अधिकारी (प्रभारी) ने उन्हें खदानों में श्रमिकों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पी.पी.ई.) के महत्व के बारे में समझाया और इस बात पर जोर दिया कि परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कर्मचारी ड्यूटी के लिए घर छोड़ने से पहले अपने पी.पी.ई. को कार्यस्थल पर ले जाएं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तनाव-मुक्त वातावरण दुर्घटना को टालने में मददगार होता हैं| उन्होंने कर्मियों को तनाव मुक्त मानसिकता प्रदान करने में परिवार के सदस्यों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने सलाह दी कि श्रमिकों के परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यस्थल पर जाने से पहले श्रमिकों को घर में पर्याप्त आराम मिले। इस फॅमिली काउंसलिंग में एसईसीएल और गेवरा परियोजना के बारे में बुनियादी जागरूकता पर उपस्तिथ परिवार के सदस्यों के लिए एक त्वरित क्विज सत्र आयोजित किया गया था जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।





