February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले में आदर्श नवयुवक मंडल कोरबा द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्व. डा. बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज मे जिला एड्स नियंत्रण समिति, जिला चिकित्सालय व स्वयंसेवी संस्था आदर्श नवयुवक मंडल टी आई प्रोजेक्ट व ग्राम मित्र टी आई प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान मे विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरबा एस.एन. केसरी मेडिकल कालेज के डीन डा. अविनाश मेश्राम, डा. गोपाल सिंह कंवर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य, डा. जी.एस. रात्रा नोडल अधिकारी एचआईवी एड्स, डा. कंवर परियोजना प्रबंधक टी आई प्रोजेक्ट आदर्श नवयुवक मंडल कोरबा की गरीमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी कोरबा मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डा. अविनाश मेश्राम ने एचआईवी के प्रति आमजनो को अधिकाधिक जागरूक करने का आव्हान किया तथा जिले स्वयंसेवी संस्था आदर्श नवयुवक मंडल संस्थाओ द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त संचालक डां. कंवर ने संयुक्त प्रयास एचआईवी के प्रसार को रोकने तथा शासन द्वारा निशुल्क जांच व निशुल्क दवाई व अन्य योजनाओ से लोगो को अवगत कराने तथा जरूरतमंद को लाभान्वित करने कहा, कार्यक्रम को नोडल अधिकारी डां. जी.एस. रात्रा, परियोजना प्रबंधक टी आई प्रोजेक्ट आदर्श नवयुवक मंडल द्वारा भी संबोधित किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.