July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के सर्वमंगला कनबेरी मार्ग से एक बार फिर से भारी वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद सर्वमंगला चौक से भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था, अब चूंकि चुनाव संपन्न हो गए हैं जिसके बाद से कोरबा पुलिस द्वारा एक बार भी भारी वाहनों के आवागमन के लिए इस मार्ग को खोल दिया गया है।पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मार्ग से कोयला लदे भारी वाहन सर्वमंगला चौक से होते हुए कनबेरी की ओर जाएंगे, अभी वन वे के तहत भारी वाहनों का आवागमन खोला गया है, इस मार्ग से भारी वाहन केवल एक दिशा कनवेरी अथवा कुसमुंडा खदान 4 नंबर बैरियर की ओर जा सकेंगे, खदान से सर्वमंगला चौक की ओर आना प्रतिबंध रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.