July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा शहर के बरपारा कोहड़िया स्थित बस्ती में बृजलाल बरेठ नामक इलेक्ट्रीशियन के घर के ऊपर से होकर निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ जाने की जानकारी दी जा रही हैं। लगभग 44 वर्षीय बृजलाल लाइन की चपेट में कैसे आया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल के समीप ही बैठा था तभी अचानक तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई पड़ी। भाग कर देखा कि बृजलाल जली अवस्था में घर में पड़ा चीख रहा है और उसके छत की सीट टूटी हुई है। एक कपड़ा हाई टेंशन लाइन में पर अभी भी पड़ा हुआ जल रहा था। बृजलाल को 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.