March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पीजी महाविद्यालय में निकला बेहद विशालकाय अजगर  पास में खड़े लोगों पर किया हमला


जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू
 कोरबा जिले में सर्प के निकलने की घटना निरंतर जारी हैं, जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार सर्प निकलने की जानकारी रहीं हैं।
इसी क्रम में रात्रि लगभग 8.30 बजे 10 फीट के विशालकाय अजगर के पीजी महाविद्यालय में निकलने की घटना सामने आई। बताया जा रहा हैं कि जिले के पीजी महाविद्यालय में कॉलेज परिसर के अंदर कुंडली मारे बेहद मोटा और लम्बा अजगर दिखा।
जिसके बाद इसकी जानकारी रेस्क्यू टीम दी गयी जिस पर जितेंद्र सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं और साप पर नज़र रखने को कहा। रेस्क्यू के दौरान पास खड़े लोगों पर अजगर ने अचानक हमला कर दिया पर जितेंद्र सारथी ने बड़ी निडरता और सावधानी से साप को रेस्क्यू किया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सास ली साथ ही जितेंद्र सारथी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.