March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले की बेटी ने मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में टॉप टेन में बनाई जगह


कोरबा जिले की संजय नगर निवासी कुमारी प्रिया श्रीवास पिता स्व. परसराम श्रीवास की सुपुत्री ने अपने ज्ञान की बदौलत मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में टॉप टेन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।
जानकारी के अनुसार कोरबा कुमारी प्रिया श्रीवास अंचल स्थित संजय नगर की मूल निवासी हैं, जिसकी प्रारंभिक शिक्षा 8वी तक कोरबा में हुई जिसके बाद 9वी से 12वी तक मल्हार के मध्यनगरी स्कूल में की स्नातक बिलासपुर साइंस कॉलेज से की है उनके चयन पर परिवार में जश्न का माहौल है। प्रिया ने शो तक पहुंचने के लिए दो वर्ष का समय लगा। वर्ष 2022 से केबीसी में जाने के लिए प्रयासरत थीं। आखिरकार इन तीन वर्षों की मेहनत रंग लाई और वह शो में पहुंचने में कामयाब हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.