कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में स्थित पॉवर प्लांट में लगी भीषण आग




आग पर काबू पाने प्रयास जारी
कोरबा जिले में स्थापित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी दर्री क्षेत्र के पॉवर प्लांट में भीषण आग लग गई है। कोल हैंडलिंग प्लांट यानी CHP में लगी आग से उठ रहे धुआं को काफी दूर से भी देखा जा रहा है। पॉवर प्लांट के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग किस कारण से लगी हैं इसका पता नहीं चल पाया हैं।


