July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में लग रही मरीजों की भीड़

1 min read

 


कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छुट्टी के दिन भी मरीजों का तांता लगा रहा। बताया जा रहा हैं की मौसम मे हो रहे लगातार बदलाव के कारण इस समय सभी तरफ मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा है। इससे सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। इसका व्यापक असर ग्रामीण जन-जीवन और विशेष कर सुदुर वनांचल क्षेत्रों के गाँव में देखने को मिल रहा है। शहरी क्षेत्रों में लोगों के पास ईलाज कराने के कई विकल्प होते हैं, सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र के साथ साथ निजी अस्पतालों की भी सुविधा रहती है, लेकिन दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के आम जन के आसपास वहाँ संचालित स्वास्थ्य केन्द्र ही एक मात्र सुविधा रहती है।
तीन दिनों की लगातार शासकीय अवकाश होने के कारण अभी उपस्वास्थ्य केन्द्र के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी बंद है। एक ओर जहाँ उपस्वास्थ्य केन्द्र मे महिला कर्मचारी ही सामान्य तौर पर होती हैं वैसे ही पी.एच.सी में भी अधिकांश महिला कर्मचारी ही होते हैं। जो हरितालिका तीज मनाने के लिए अपने अपने घर चल दिये है। ऐसे में एक सुखद नजारा और मन को सुकून देने वाला दृश्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू मे देखने को मिला जहाँ डॉ. एल.आर. गौतम अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ तन, मन से आने वाले मरीजों का पूरे समय इलाज करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.