May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर लगनी चाहिए संवैधानिक पदों की नियुक्ति पर आजीवन रोक-धर्म गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज

 


कोरबा  देश के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक धर्म गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने सनातन पर विवादित टिप्पणी करने वाले राजनेताओं पर बड़ा बयान देते हुए कहा हैं कि सनातन धर्म पर उंगली उठाने वाले कुएं के मेंढक सामान है इन्हें सनातन धर्म के बारे में कुछ पता नहीं हैं। यह लोग सनातन धर्म के साथ-साथ संविधान का भी अपमान कर रहे हैं। धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगो और राजनेताओं को संवैधानिक पदों से हटा देना चाहिए। साथ ही उनके संवैधानिक पदों की नियुक्ति पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए ताकि वह कभी संवैधानिक पद पर दोबारा ना बैठ पाए।
तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे उदयनयी स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने के बाद से ही सनातन धर्म को लेकर राजनेताओं में बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर के एक धार्मिक आयोजन में कथा वाचन करने पहुंचे प्रतिष्ठित धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरू देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी देने वाले राजनेताओं पर बड़ा बयान दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.