May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा उद्योगों को संपत्ति कर से मुक्त करने पर संघ ने जताया आभार

 


कोरबा  प्रदेश में स्थापित उद्योगों को उद्योग विभाग द्वारा मुक्त करने का आदेश जारी किया गया हैं। जिसे लेकर कोरबा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया हैं।
श्री बुधिया ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा हैं की “उनके नेतृत्व में प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में विकास परिलक्षित हो रहा हैं। सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए राहत पहुंचाने का क्रम अब भी अनवरत जारी हैं। प्रदेश में उद्योग जगत दोहरे करारोपण व्यवस्था से काफी कठिनाईयो का सामना कर रहा था। नगर निगम के द्वारा स्वयं से आरोपित संपत्ति कर को जमा कराने दबाव बनाया जा रहा था।”
इस विषय पर उद्योग संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर इस बाबत उनका ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के द्वारा उपरोक्त घोषणा की गयी। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के मंत्रियों का भी आभार जताते हुए कहा की इस विषय पर सबका भरपूर सहयोग व समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.