कोरबा एसईसीएल बलगी खदान में सुरक्षा कर्मचारी की सतर्कता से पकड़ाया चोरी करते एक कथित चोर
1 min read



कोरबा-पश्चिम में स्थित बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल बलगी खदान में आधी रात उठ रही चिंगारी ने एक चोरी का पर्दाफ़ाश कर दिया।
जानकारी के अनुसार बलगी बंद कोयला खदान में तैनात ईश्वर कुमारी पति स्व. नरोत्तम 57 वर्ष प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस को बताया कि 12-13 सितम्बर की रात्रि लगभग 01.40 बजे सुरक्षा कर्मचारी बजरंग दास द्वारा बलगी एसईसीएल बंद खदान 3/4 में चिंगारी देखे जाने पर अन्य सुरक्षा गार्ड दुबराज सिंह कंवर, रोहित कुमार को बुलाकर घेराबंदी की गयी तो 3/4 नं. बैंकर को गैस कटर से काटते एक व्यक्ति को पकड़ा। पर उसका एक अन्य साथी भाग निकला। पकडे गए व्यक्ति के पास से एलपीजी गैस इण्डेन कंपनी का दो नग, आक्सीजन गैस सिलेंडर लंबा बड़ा वाला, दो नग गैस कटर पाईप, नोजल, कटर सहित जब्त किया गया जिसे थाना में पेश किया गया। घटना की सूचना व रिपोर्ट पर धारा 379, 511, 34 भादवी के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।







