July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार

 


एक घण्टे तक तलाशते रहे आरक्षक
कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस बात का पता चलते ही पूरे जिले की पुलिस बल में हड़कंप मच गया।
उल्लेखनीय है कि, बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के खेतार में 3 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर खुद के गले पर धारदार हथियार चलाने के कथित आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। घायल कथित आरोपी को घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।
उक्त कथित आरोपी के भाग निकलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कथित आरोपी के फरार होने के एक घंटे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रजगामार मुख्य मार्ग पर उसे पकड़ लिया। फरार कथित आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.