14 सितम्बर को कांकेर पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, होगी आमसभा-नितिन नवीन








कांकेर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा
12 सितम्बर से दंतेवाड़ा से प्रारम्भ होने वाली है। जिसकी तैयारी हेतु भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी
की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली ।
बैठक को सम्बोधित करते नितिन नवीन ने कहा कि दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली यात्रा को देश के गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा का नेतृत्व प्रमुख रूप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव करेंगे । श्री नवीन ने प्रदेश की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं से इस परिवर्तन यात्रा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में 36 घोषणाएं थीं, लेकिन एक को भी पूरा करने का कोई प्रयास प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नहीं किया, बल्कि दिल्ली दरबार का एटीएम बनाकर छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार से लूटने का काम किया। ये परिवर्तन यात्राएँ राज्य से भ्रष्टाचार के आकाओं को उखाड़ फेंकने और राज्य में भ्रष्टाचार की दुकान बंद करने के लिए जनता की हुँकार होगी। श्री नवीन ने कहा कि भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, जातिवादी और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का विकास नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ का भला केवल और केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। इस संदेश को आत्मसात कर परिवर्तन यात्रा में आगे बढ़ा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने गरीबों को राशन देने का काम किया, जबकि कांग्रेस ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया। इसी तरह हर वर्ग के अधिकारों और सुविधाओं को छीनने का जो काम इस ठगेश सरकार ने किया है, उसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।
बैठक का संचालन ने जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने किया । इससे पूर्व सुबह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिव रतन शर्मा ने 14 सितंबर को परिवर्तन यात्रा के कांकेर पहुंचने पर होने वाली आमसभा के स्थल चयन हेतु विभिन्न स्थानों का भाजपा पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया ।
इस बैठक में प्रदेश मंत्री महेश जैन, विधानसभा प्रभारी कमलेश ठोकने,सुमित्रा मारकोले, हलधर साहू,राजीव लोचन सिंह,तारा ठाकुर,टीकम टांडिया,गौतम उइके,निर्मला नेताम,असीम राय,मोनिका साह,देवेन्द्र सिंह भाऊ,हीरा मरकाम,राजा देवनानी,रत्नेश सिंह,डॉ देवेन्द्र कुमार साहू,दीपक खटवानी,नारायण पोटाई, मुकेश संचेती,पिलम नरेटी,नरोत्तम चौहान,संजय सिन्हा,अनिरुद्ध साहू,अशोक वलेचा,महेन्द्र ठाकुर,निखिल सिंह राठौर,राधेलाल नाग,राजेश नायर,राजा पांडे,अरुण कौशिक,गिरधर यादव,ईश्वर कावड़े,उत्तम जैन,अंशु शुक्ला,संजू गोपाल साहू,गोलू गुप्ता,प्रदीप जायसवाल,राकेश शर्मा,नीलू तिवारी,स्वपन तरफदार,
भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम, सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, गौतम उइके, देवेंद्र भाऊ, राजा देवनानी, देवेंद्र साहू, दीपक खटवानी, यशवंत सुरोजिया, पंचू राम नायक, नरोत्तम चौहान, संजय सिन्हा, उमा देवी शर्मा, विजय मण्डावी, मोती राम नाग सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकता उपस्थित रहे ।





