August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के गृह ग्राम क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराने का आरोप लगा दर्जनों महिलाओं ने घेरा बिजली कार्यालय

1 min read

 

 कोरबा जिलान्तर्गत पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के गृह ग्राम एवं ग्राम पंचायत पोलमी के आश्रित ग्राम कारीछापर की दर्जनों महिलाओं ने बिजली व्यवस्था चरमराने का आरोप लगा पोड़ी स्थित बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि गांव मे कई महीने से बिजली नहीं है और कभी-कभार आती है तो पंखा तक नहीं चलता। किन्तु भारी भरकम बिजली बिल आ रहा है।
आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि विधायक श्री केरकेट्टा से गुहार लगाई लेकिन बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया, तब महिलाओं ने सहायक अभियंता, विद्युत वितरण विभाग पोड़ी कार्यालय का घेराव कर दिया और जमकर नारे भी लगाए। घेराव करने वाली महिलाओं में शनिच कुंवर, सावित्री बाई, तिल बाई, राम बाई, चंदन बाई धनुहार, मंगली बाई, बंधन कुंवर, राजकुंवर, मथुरा बाई, रतन धनुहार, अन्नू बाई, अमरिताबाई, हर कुमारी, श्याम कुंवर सहित दर्जनों महिलाएं शाामिल थीं।
सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया हैं कि शीघ्र ही क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बहाल की जाएगी। आश्वासन पर महिलाओं ने कार्यालय का घेराव समाप्त किया और शनिच कुंवर ने बताया कि एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है, यदि एक सप्ताह में बिजली बहाल नहीं हुई और बिजली बिल नहीं सुधरा तो कार्यालय का घेराव के साथ चक्का जाम भी किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.