July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार रहेंगे विद्युत उत्पादन कंपनी के एमडी

 


कोरबा  विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा दिया गया। उनका कार्यकाल आगामी 30 नवंबर 2023 को समाप्त हो रहा था। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की वजह से उनका कार्यकाल एक वर्ष या आगामी आदेश तक के लिए बढ़ाने का आदेश ऊर्जा विभाग के उपसचिव मनोज कौशल ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि एक दिसंबर 2023 से अस्थाई रूप से एक वर्ष अथवा आगामी आदेश पर्यंत तक विद्युत उत्पादन कंपनी में संचालक व प्रबंध निदेशक का पद श्री कटियार संभालेंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि श्री कटियार अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 अगस्त 2024 को कार्यपालक निदेशक एचटीपीएस के पद से सेवानिवृत होने के बाद भी प्रबंध निदेशक पद पर बने रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.