January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नहर तटबंध टूटने के दो दिन बाद भी नही हो पाया मरम्मत कार्य  जायजा लेने पहुंचे विधायक ननकीराम कंवर

 


कोरबा जिले में हसदेव बांगो परियोजना की बांयीं तट नहर का तटबंध टूटने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। तटबंध टूटने की घटना को दो दिन बीत जाने पर भी नहर के पानी को डायवर्ट नहीं कर पाने से मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। तटबंध टूटने के दूसरे दिन गुरुवार को रामपुर विधायक ननकीराम कंवर किसानों का हाल जानने घटनास्थल पहुंचे, यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ टूटे हुए नहर तटबंध का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों को हुए नुकसान का आंकलन सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए नहर मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करने कहा है।
बताया जा रहा है कि इस नहर की एक माइनर चांपा और दूसरी सारागांव की ओर गई है। इससे नहर को पूरी तरह बंद नहीं कर सकते। अभी पानी की मात्रा घटाकर 500 क्यूसेक कर दी गयी हैं। साथ ही ग्राम जर्वे के पास पानी को डायवर्ट किया है। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि मरम्मत का काम अब शुक्रवार को शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जिला मुख्यालय कोरबा से 41 किलोमीटर दूर ढिटोरी से छूईहा के बीच नहर का तटबंध टूटने से 500 एकड़ से अधिक खेत पानी में डूब गए, जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर में पानी की मात्रा घटाने के लिए काम करना शुरू किया, पहले 3900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन पानी को डायवर्ट करने के बाद भी बहाव कम नहीं हुआ। ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर करतला ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष हेम सिंह कंवर सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.