August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतगणना स्थल का कराया जाएगा अवलोकन

1 min read

 


कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 20 रामपुर, विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा, विधानसभा क्रमांक-22 कटघोरा एवं विधानसभा क्रमांक-23 पाली-तानाखार के लिए ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखे जाने हेतु स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण केन्द्र, मतगणना स्थल के रूप में आई.टी. कॉलेज कोरबा के ब्लॉक सी एवं डी को चिन्हांकित किया गया है। विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु चिन्हांकित उक्त भवन का अवलोकन/परीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सक्षम अधिकारी के उपस्थिति में 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आईटी कॉलेज झगरहा में उपस्थित होने अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.