August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कोयला खदान मजदूर संगठन ने पुनः शुरू किया आंदोलन

 


कोरबा  संडे ड्यूटी में कटौती न करने सहित कई मांगों को लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने आंदोलन शुरू कर दिया है। कुसमुण्डा के क्वारी नंबर 1 व 3 में नारेबाजी की गई। केटेगिरी 1 में कार्यरत कामगारों की संडे ड्यूटी में कटौती की जा रही है।
बताया जा रहा हैं की खदान में बड़ रही चोरियों से कोयला कामगार परेशान है। उड़ रहे धूल से लोग बीमार पड़ रहे है। भारतीया कोयला खदान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, अमिया मिश्रा, हीरेंद्र चंद्रा ने प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर कोयला कामगारों ने आंदोलन शुरू कर दिया। क्वारी नंबर 1 व 3 में नारेबाजी की गई।
इस दौरान टिकेश्वर राठौर के साथ अमिया मिश्रा, हीरेंद्र चंद्रा यशवंत साहू ,संदीप राजपूत, मोरध्वज भार्गव सहित अनेको कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जब तक जारी रहेगा। तब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.