August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा डीएव्ही पब्लिक स्कूल कोरबा के छात्र पहुंचे वृद्धाश्रम

1 min read

 


कोरबा  डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा के छात्रों ने सर्वमंगला प्रांगण के समीप स्थित नगर के प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर वहा सेवा कार्य किया। विद्यालय की प्राचार्या  अनामिका भारती के निर्देशन और विद्यालय की खेल शिक्षिका  नल्ला विजयलक्ष्मी, खेल शिक्षक धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में लगभग 100 छात्रों के समूह द्वारा वृद्धाश्रम का भ्रमण कर उपस्थित वृद्धजनों का हालचाल पूछा।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने वृद्धजनों को फल, बिस्किट, मिक्चर, अनाज, खीर-पूरी का वितरण किया। वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्ध जनों की आंखें अपने बीच छात्रों को पाकर चमक उठीं। उन्होंने छात्रों के हाथों से विभिन्न वस्तुएं लेकर उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिया। छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.