January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में न्यू एरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

 

 


कोरबा  श्रीसाई निलयम संस्था के द्वारा बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके लिये संस्था को सर्वोच्च सम्मान “प्रणवम प्रतिभा सम्मान” से नवाजा गया। अर्ध शास्त्रीय नृत्य में दृष्या चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छाऊ पर आधारित नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 8 समूहों ने भाग लिया।

एकल कत्थक नृत्य में आराध्या शर्मा ने तृतीय स्थान एवं युगल नृत्य में सम्हीता घोष एवं ह्‌यूती आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल लोक नृत्य कनिष्ठ वर्ग में स्मृती नायर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आन्या शर्मा ने लोक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को शाला की नृत्य अध्यापिका केवरा बरेठ ने प्रशिक्षित किया। शाला के चेयरमैन किशोर कुमार साहू एवं शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.