January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एएसआई दादूरैया ठाकुर एसआई के रूप में हुए पदोन्नत

कोरबा जिले के पाली थाना में पदस्थ एएसआई दादूरैया ठाकुर एसआई के रूप में पदोन्नति मिली है, जिसके बाद कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति दी। साथ ही पाली थाना में ही पदस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत को भी कुछ दिनों पहले पदोन्नति मिली है उनके कंधों पर भी 1 स्टार लगाया गया।

 

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने स्टार लगाने के बाद सहायक उप निरीक्षक से पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने दादूरैया ठाकुर और प्रधान आरक्षक से पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने ईश्वर सिंह राजपूत को कहा कि समाज में आप लोगों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। साथ ही ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना। अपने सेवा काल के दौरान हमेशा बेहतर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं। पदोन्नति प्राप्त करने वाले दोनों अधिकारियों ने भी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने का वचन दिया। पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस स्टाफ, परिजन सहित इष्ट मित्रों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.