August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर, रायपुर व बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

1 min read

 

 

 

 

छत्तीसगढ़
रायपुर 31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर और बिलासपुर आएंगी। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनके दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

जानिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल
खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति गुरुवार सुबह 11.05 by बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यहां से वह शंकर नगर स्थित गायत्री मंदिर जाएंगी और पूजा-अर्चना के बाद बलौदाबाजार स्थित शांति सरोवर के लिए रवाना होंगी। यहां प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महंत घासीदास संग्रहालय जाएंगे। इसके बाद वह सीधे राजभवन जाएंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महामाया मंदिर में करेंगी दर्शन
साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरे दिन शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी, जहां वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह सुबह 11 बजे गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।.

राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह के बाद वह रायपुर पहुंचेंगी और दिल्ली लौट जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.