January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

किसानों ने मुआवजा को लेकर एनएच पर किया चक्काजाम

 

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया समर्थन
कोरबा जिले में अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे संख्या 130बी के क्षेत्र में कई स्थानों पर मुआवजा को लेकर समस्याएं बनी हुई है। जबकि निर्माण पूरा नहीं होने के बीच ही टोल प्लाजा शुरू करने से भी लोग परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर सुतर्रा में हाईवे पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने इसका समर्थन किया है।
किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शन में जर्ली सहित आसपास के किसान और गोंडवाना गण पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं। नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने से दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही थम गई। प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि उनकी जमीन को अर्जित हुए लंबा समय बीत गया है। 4 साल गुजारने के बाद भी इस मामले में उन्हें मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया। इन सब के कारण कई प्रकार की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने प्रशासन के साथ-साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर दोषारोपण किया। चक्का जाम के चलते खास तौर पर वे लोग परेशान हुए जो बस में अलग-अलग रास्ते पर आवागमन कर रहे थे। चक्का जाम से हुई अव्यवस्था के चलते आम यात्रियों को दुश्वारियां से दो-चार होना पड़ रहा है। वाहन चालकों और यात्रियों का कहना था कि इस तरह के प्रदर्शन के लिए आखिर सरदर्द हम क्यों झेले। प्रशासन के निर्देश पर कटघोरा तहसीलदार को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेज दिया गया है जो इस मसले पर वास्तविक चीजें संबंधित लोगों को बताएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.