August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा-रायपुर नये ट्रेन का अरुण साव ने किया लोकार्पण, नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने अरुण साव का किया आभार 

1 min read

 

 

कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश को रक्षाबंधन से पहले केंद्र एक बड़ी सौगात देने जा रही है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरबा-रायपुर एक और नए ट्रेन का लोकार्पण किया, बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज मंगलवार को बिल्हा रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां साव के द्वारा रेलगाड़ी नम्बर 18252 कोरबा-रायपुर का लोकार्पण किया ।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव जी के अथक प्रयास, परिश्रम से छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार सौगातें प्रदान कर रहे हैं। लेकिन यहां प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में लगी है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ के सात स्टेशनों को अमृत भारत मिशन योजना के तहत शामिल किया।

इस योजना के तहत बिलासपुर, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, दुर्ग, भिलाई पॉवर हाउस, अकलतरा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इन स्टेशनों में फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट एस्कलेटर, वेटिंग हाल एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड, पार्किंग स्थान में वृद्वि, प्लेटफार्म एरिया का विस्तार, शेड, स्थानीय कला और संस्कृति के अनुसार स्टेशन के वाह्य स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.