July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पाली-तानाखार विधायक के खिलाफत में उतरे पार्टी के अन्य पदाधिकारी

1 min read

 

 


कोरबा  आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल से जुड़े नेता अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस के पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की जमीन अपने ही क्षेत्र में खिसकती नजर आ रही है। उनके खिलाफ अपने ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
जानकारी के अनुसार पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधायक पर दूसरी बार टिकट देने की स्थिति में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा हैं की इस आशय का पत्र पोंडी-उपरोड़ा सहित क्षेत्र के तीनों ब्लाक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भी सौंप दिया है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी को लिखे पत्र में विधायक श्री केरकेट्टा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। विधायक पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी का भी आरोप भी लगा है। अब देखना यह है कि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पार्टी आला कमान विधायक पर ही दांव लगाती है या फिर किसी और को प्रत्याशी घोषित किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.